भुता में झोपड़ी में मिला पुरोहित का शव, हत्या का आरोप
Bareily News - भुता के साजनपुर गांव में पुरोहित कृष्ण कुमार मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव झोपड़ी में मिला और गर्दन पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को...

भुता के साजनपुर गांव में पुरोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव झोपड़ी में पड़ा मिला। गर्दन पर चोट का निशान होने की वजह से परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। भुता पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भुता के साजनपुर गांव के 50 वर्षीय कृष्ण कुमार मिश्रा पुरोहित का काम करते थे। उनके छोटे बेटे शोभित ने बताया कि रविवार को उनके पिता कृष्ण कुमार मिश्रा सुबह 7:00 बजे घर से निकल गए थे। इसी दौरान बारिश होने लगी थी।
बारिश रुकने के बाद शोभित पिता को खोजते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गांव के रिश्तेदार की झोपड़ी में पहुंचा। झोपड़ी में कृष्ण कुमार मिश्रा का शव पड़ा था। उनकी गर्दन पर घाव का निशान थे। जिससे खून निकल रहा था। शव को देख शोभित की चीख पुकार करने लगे। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। मृतक कृष्ण कुमार मिश्रा गांव में पूजा पाठा आदि का काम करवाते थे। उनके दो बेटे व एक बेटी है। पुरोहित की मौत से मृतक की पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुराहाल है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से मना किया है। उन्होंने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह का कहना है मौत के कारणों को जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।