Fire service paid tribute to the martyrs on Memorial Day अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsFire service paid tribute to the martyrs on Memorial Day

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Bijnor News - अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 14 April 2021 11:51 PM
share Share
Follow Us on
अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। अग्निसेवा सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन पम्फ्लैट बांटकर अग्निशमन उपकरणों की जानकारियां दीं।

बुधवार को फायर स्टेशन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुंबई के बंदरगाह पर 1944 में 14 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड में अपनी जान गंवाने वाले 66 अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों को परेड के बाद श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर फायर स्टेशन प्रभारी केएस जादौन ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस बार कोविड-19 की गाइड लाइन का भी कड़ाई से पालन किया जाना भी सुनिश्चित किया जाना है। सीओ गजेन्द्र पाल सिंह की उपस्थिति में अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अग्नि से बचाव के तरीके तथा आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले प्रथम उपायों से सम्बन्धित पम्फ्लैट बांटे गए। इस दौरान अनिल कौशिक. विजेन्द्र कुमार, असलम खान, वेदप्रकाश, योगेश कुमार, नदीम खान, मनीष कुमार, जयपाल सिंह, राजू सागर, रविकांत शर्मा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।