संविधान से मिला जरूरतमंदों को हक और अधिकार
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। संविधान से मिला जरूरतमंदों को हक और अधिकारसंविधान से मिला जरूरतमंदों को हक और अधिकारसंविधान से मिला जरूरतमंदों को हक और अधिका

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम मान सम्मान स्वाभिमान के तहत पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने संविधान से देश के गरीबों, जरूरतमंदों को हक और अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में भारतीय संविधान की मूल भावना को परिवर्तित करने का कुचक्र चल रहा है। जिससे देश की 90 प्रतिशत लोग मर्माहत है। प्रदेश में जातिवाद संप्रदायवाद आदि को लेकर के वाकयुद्ध चल रहा है। ऐसे में भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को नमन कर उनके पद चिह्नों पर चलने की जरूरत है। कहा कि आज आरक्षण की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश और प्रदेश में नौजवान बेकार पड़ा हुआ है। नगर पालिका का विकास नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका में मनमानी ढंग से काम किया जा रहा है। कहा कि पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता 8 अप्रेल से लेकर 14 अप्रैल के भीमराव आंबेडकर जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस मौके पर संजय भारती, सुरेश यादव, मुन्ना सिंह, तेजबली, शिव मूरत भारती, योगेंद्र यादव, संतोष भारती, अनिरुद्ध खरवार, उदय नारायण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।