Robbery at Cement Warehouse in Rampur Thousands Worth of Goods Stolen पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के गोदाम से हजारों का सामान चोरी, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsRobbery at Cement Warehouse in Rampur Thousands Worth of Goods Stolen

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के गोदाम से हजारों का सामान चोरी

Deoria News - रामपुर कारखाना के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल के गोदाम से अज्ञात चोरों ने चोरी की। दीपक बीमारी के कारण गोदाम बंद कर इलाज के लिए गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर हैंडपंप, स्टेबलाइजर, मोटर और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 17 April 2025 12:25 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के गोदाम से हजारों का सामान चोरी

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर कारखाना दीपक जायसवाल सीमेंट का कारोबार करते हैं। देवरिया हाटा मार्ग के परसौना गांव के समीप उनका सीमेंट का गोदाम है। रामपुर कारखाना पुलिस को दिए तहरीर में दीपक जायसवाल का आरोप है कि तबीयत खराब होने के चलते वह गोदाम में ताला बंद कर गोरखपुर इलाज के लिए गए थे। अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर हैंडपंप, 10 किलो वाट का स्टेबलाइजर, पानी का विद्युत मोटर, वीआईपी कुर्सी, फाइबर कुर्सी और पंखा समेत हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह मजदूर गोदाम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। दीपक ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने और सामान बरामद कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। हल्का सिपाहियों को छानबीन के लिए लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।