अहीर रेजिमेंट का बोर्ड तोड़ा, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा
Etah News - रविवार रात, पिदौरा से नौजरपुर जाने वाले मार्ग पर अहीर रेजिमेंट का बोर्ड अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इस घटना के खिलाफ यादव समाज के लोगों ने हंगामा किया और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाने का...

रविवार रात को गांव पिदौरा से नौजरपुर जाने वाले मार्ग पर लगे अहीर रेजिमेंट के बोर्ड को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही दर्जनों गांव के यादव समाज के लोग पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए घटनास्थल पर घंटों हंगामा किया। जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांगी। इतना ही नहीं एकत्रित होकर पहुंचे कई लोगों ने देर रात थाने का घेराव किया। ग्राम पंचायत नौजरपुर के युवाओं ने शहीदों और भगवान श्री कृष्ण के सम्मान में अहीर रेजिमेंट की मांग की थी और गांव पिदौरा से नौजरपुर को जाने वाले मार्ग पर रविवार को अहीर रेजीमेंट का बोर्ड लगाया था। माहौल बिगाड़ने के लिए रविवार शाम को अराजकतत्वों ने बोर्ड को तोड़ दिया। ग्रामीणों को बोर्ड तोड़ने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में यादव समाज के लोग पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्तर करते हुए जमकर नारेबाजी की और अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद रात में काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर थाना मारहरा पहुंचे और घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष केके लोधी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी गई है। कड़ी कार्रवाई न होने आंदोलन की चेतावनी दी गई है। आक्रोशित लोगों ने बताया कि अहीर रेजिमेंट के बोर्ड पर भगवान श्री कृष्ण का चित्र भी बना हुआ था। उनका भी अपमान किया गया। इसे लेकर भी समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।