व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
Etawah-auraiya News - फोटो.34. समीक्षा बैठक में सम्मानित हुए व्यापारी नेताजसवंतनगर, संवाददाता। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए व्या

जसवंतनगर, संवाददाता। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए व्यापार मंडल अनवरत संघर्ष करता रहेगा। यह दावा नगर के एक मैरिज होम में व्यापारी नेताओं ने किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला स्तरीय कार्य समिति एवं समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने व्यापारी हित में संघर्ष का संकल्प लिया। कहा कि जिले के विभिन्न गांव कस्बों नगर आदि में कुल मिलाकर 118 व्यापार मंडल की कमेटियां संचालित हैं। व्यापारी हित के लिए वह खुद को भी कुर्बान कर देंगे। नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि वे यहां के व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु तत्पर हैं। हर संभव समस्याओं का समाधान करा रहे हैं। राजीव माथुर ने सभी रोडवेज बसों को हाईवे चौराहे से निकाले जाने तथा फफूंद से अलीगढ़ जाने वाली मेमू ट्रेन को जसवंतनगर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिलाए जाने के संबंध में ध्यान कराया। महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिला संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव, जिला प्रभारी रवि पोरवाल, अवधेश द्विवेदी, ओम रतन कश्यप, अनिल प्रताप यादव ने भी संबोधित किया। युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव व इरशाद अहमद भी मंचासीन रहे। संचालन बीजेपी नेता बटेश्ववरी दयाल प्रजापति ने किया। काफी संख्या में व्यापारियों ने भागेदारी करते हुए व्यापारी नेताओं को सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।