Inauguration of New Executive Committee of Bharat Vikas Parishad in Etawah इटावा में भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsInauguration of New Executive Committee of Bharat Vikas Parishad in Etawah

इटावा में भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

Etawah-auraiya News - भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा का नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि डा. संतोष...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाWed, 23 April 2025 12:49 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा का की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह राहतपुर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में हुआ। परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश उपाध्याय ने नव निर्वाचित अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, सचिव महेश कुमार बाथम, कोषाध्यक्ष सीबी मिश्रा एवं सरिता चतुर्वेदी महिला संयोजिका को शपथ ग्रहण कराई। समारोह के मुख्य अतिथि डा. संतोष कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा के कार्यों से जुड़ने वाले लोगों का ही वास्तव में मनुष्य जन्म लेना सार्थक है। विशिष्ट अतिथि और परिषद के पांचाल प्रांत के मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धर्मार्थ शाखा ने अपने स्थापना के दो वर्षों में ही सेवा के कई सराहनीय कार्य किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत एवं शाखा के संरक्षक डा. विद्याकांत तिवारी ने की।निवर्तमान सचिव सुधीर मिश्र ने वर्ष भर हुए कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट तथा कोषाध्यक्ष रहे महेश कुमार बाथम ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। जिले की अन्य शाखाओं का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। संचालन आचार्य महेश चंद्र तिवारी ने व कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र कुमार दीक्षित और उमेश सिंह चौहान ने सभी का आभार जताया। प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी केके त्रिपाठी, महेश चंद्र तिवारी , विनोद त्रिपाठी, रनवीर सिंह गौर, डा. जेके तिवारी, घनश्याम तिवारी, जगदीश सिंह यादव, कौशल चंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र सक्सेना, गिरिजेश तोमर, जगमोहन शुक्ला, अरविंद कुमार गुप्ता, रमाकांत पाठक, प्रो. एस के त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, शोभाराम तिवारी प्रधानाचार्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी, नीलिमा चौधरी, सीता मिश्रा, ममता तिवारी, रीना राठौर, प्रतिभा अवस्थी, पूनम पांडे, सुशीला तिवारी, हरि प्रकाश शुक्ला, विनय कुमार पांडे, ब्रजेश नारायण मिश्रा, अवधेश सविता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।