Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsPolice Arrests Accused of Rape After Woman s Complaint
इटावा में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
Etawah-auraiya News - एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके रिश्तेदार युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 14 अप्रैल की रात, आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरन दबोच लिया और भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ...
Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाWed, 23 April 2025 12:42 AM

महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी थी। 14 अप्रैल शाम को घर पर आए रिश्तेदार युवक ने रात में अकेला पाकर जबरन दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। मंगलवार सुबह ग्वालियर बाईपास यमुना पुल से बलरई के गांव नगला विशुन के रहने वाला धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।