Break-in at Abandoned House in Khanpur Village Sparks Local Alarm सूने मकान का टूटा मिला ताला, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBreak-in at Abandoned House in Khanpur Village Sparks Local Alarm

सूने मकान का टूटा मिला ताला

Gangapar News - सूने मकान का टूटा मिला तालासिरसा/मेजा। खानपुर गांव के एक सूने मकान का ताला टूटा मिला, इस बात की जानकारी जैसे पास पड़ोस के लोगों को हुई मौके पर भीड़ जुट

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारThu, 3 April 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
सूने मकान का टूटा मिला ताला

खानपुर गांव के एक सूने मकान का ताला टूटा मिला, इस बात की जानकारी जैसे पास पड़ोस के लोगों को हुई मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी कर लौट गए। खानपुर गांव निवासी अर्जन कुशवाहा परिवार सहित मुम्बई में रहकर कारोबार करते हैं। उनके सूने मकान का ताला टूटा मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब अर्जुन कुशवाहा का एक रिश्तेदार उनके मकान पर पहुंचा था, उसने ताला टूटने की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि गोरेलाल गुप्ता व अर्जुन कुशवाहा को दी। जानकारी पर प्रधान प्रतिनिधि गोरेलाल घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। चोर इस घटना में क्या ले गए हैं, इसकी जानकारी मकान मालिक के पहुंचने पर मिलेगी। चौकी प्रभारी सिरसा अनिल पांडेय ने बताया कि जब तक मकान मालिक अपने घर नहीं पहुंचते घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल पाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।