खेल प्रशिक्षक को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
Hardoi News - बीवीएम इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अशोक कुमार राय के सेवानिवृत्त होने पर मॉडल कॉलेज खसरौल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अमित सिंह और अन्य शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। छात्राओं ने...

भरावन। बीवीएम इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक एवं खेल प्रशिक्षक अशोक कुमार राय के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में मॉडल कॉलेज खसरौल के विद्यार्थियों ने समारोह आयोजित किया। प्रधानाचार्य अमित सिंह ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर बीवीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर विदाई दी। माहौल को भावुक और गरिमामय बना दिया। पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश मिश्रा, प्रबंधक रामचंद्र मिश्रा, जनता इंटर कालेज प्रधानाचार्य सुनील पटेल, विशाल देवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य अरविंद पाण्डेय, मॉडल कॉलेज प्रधानाचार्य रामसूजन मिश्रा, भरावन प्रधान राजेश अवस्थी, माहम्मदापुर प्रधान राममोहन गिरी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।