Manish Jaiswal Honors BJP Workers at Padrauna Assembly Event कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बनाया है विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsManish Jaiswal Honors BJP Workers at Padrauna Assembly Event

कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बनाया है विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल

Kushinagar News - पडरौना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 10 April 2025 05:48 AM
share Share
Follow Us on
कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बनाया है विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल

पडरौना, निज संवाददाता। सदर विधान सभा पडरौना के कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं जो पार्टी की मजबूती और उसके विस्तार के लिए अपना अथक परिश्रम लगाते हैं।

पडरौना नगर के होटल शिवराम पैलेस के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा सक्रिय सदस्यों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र व ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा व डायरी-पेन भेंट कर उनका सम्मान किया। विधायक ने अपने विधान सभा के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रत्येक चुनाव में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयार रहने का आह्वान किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, संजीव मिश्र, दुर्गेश मिश्र, सूर्यप्रकाश शुक्ल चिंटू, गौरव तिवारी, प्रमोद साहा, भुवनेश्वर त्रिपाठी, रामजीत चौहान, राजकुमार चौहान, छोटू भारती, प्रमोद श्रीवास्तव, घनश्याम मोदनवाल, एनके त्रिपाठी, राजेश कुमार चौबे, देवेश मिश्र, वरुण राय, पप्पू सोनी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।