गंधर्व अध्यक्ष व मुमताज अंसारी मंत्री चुने गए
Kushinagar News - कुशीनगर के कसया तहसील सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें गंधर्व उपाध्याय अध्यक्ष और रामाशीष प्रसाद...

कुशीनगर। कसया के तहसील सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ जनपद कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई। इसमें तहसील कसया की नई तहसील कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्विरोध रुप से गंधर्व उपाध्याय तहसील अध्यक्ष, रामाशीष प्रसाद उपाध्यक्ष, मुमताज अंसारी मंत्री, मनोज कुमार राव संगठन मंत्री, प्रभात यादव कोषाध्यक्ष तथा मेराज अहमद आडिटर चुने गए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दुबे ने तथा संचालन जिला मंत्री रमेश प्रसाद ने की। इस दौरान जिला ऑडिटर अमरनाथ द्विवेदी एवं तहसील हाटा, खड्डा, पडरौना तथा तमकुहीराज के अध्यक्ष क्रमशः बलवंत प्रसाद, नथुनी प्रसाद, सुनील, कृष्णा तिवारी एवं संजय राय उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।