Tourism Development in Sant Kabir Nagar 4 9 Crore Approved for Religious Sites पांच करोड़ से जिले के धार्मिक स्थलों का होगा विकास, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsTourism Development in Sant Kabir Nagar 4 9 Crore Approved for Religious Sites

पांच करोड़ से जिले के धार्मिक स्थलों का होगा विकास

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में आधा दर्जन धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 4 करोड़ 90 लाख की स्वीकृति मिली है। यह कार्य पर्यटन के दृष्टिकोण से किया जाएगा। विभिन्न मंदिरों के विकास के लिए धन उपलब्ध कराया गया है, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरWed, 9 April 2025 04:13 PM
share Share
Follow Us on
पांच करोड़ से जिले के धार्मिक स्थलों का होगा विकास

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के करीब आधा दर्जनधार्मिक स्थलों की तस्वीर बदलेगी। इसका विकास पर्यटन के दृष्टिकोण से कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने अलग-अलग प्रोजेक्ट पर कुल 4 करोड़ 90 लाख 68 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान किया है। पर्यटन विभाग को वित्तीय स्वीकृति के साथ ही धन भी उपलब्ध हो गया है। जल्द ही यहां पर कार्य भी शुरू हो जाएगा। इन कार्यों के होने से धनघटा, मेंहदावल और खलीलाबाद तीनों विधान सभा क्षेत्र में पर्यटन का विकास होगा।

पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पर्यटन विभाग की कई परियोजनाओं को स्वीकृति शासन से मिली है। जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 490.68 लाख की परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें विधानसभा धनघटा में स्थित मां सिद्धदात्री तथा बजरंगबली जी मंदिर के पर्यटन विकास हेतु एक करोड़ दस लाख रुपए मिले हैं। इससे इन दोनों स्थानों को विकसित किया जाएगा। वहीं विधानसभा मेहदावल में राम जानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 90.41 लाख रुपए मिले हैं। वहीं नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर- 16 में बजरी माता मन्दिर में इण्टरलाकिंग के कार्य के लिए 29.14 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के बखिरा झील के निकट ईको पार्क का पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ 56 लाख 12 हजार प्राप्त हुआ है। विधानसभा खलीलाबाद के ग्राम कोल्हुआ स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ 14 लाख 91 हजार की स्वीकृति मिली है। इन सभी स्थानों का पर्यटन विकास होगा। शासन से मिली धनराशि से इन मन्दिरों का सुन्दरीकरण तो किया जाएगा ही साथ ही पर्यटकों और भक्तों के लिए भी सुविधाएं विकसित होंगी। बैठने की व्यवस्था के साथ ही अन्य कार्य कराए जाएंगे।

--------------

इन स्थलों के विकास से पर्यटन को मिलेगी गति

जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कई धार्मिक स्थल उपेक्षित हैं। मगहर के संत कबीर परिनिर्वाण स्थली के साथ ही बखिरा झील का तेजी से विकास हो रहा है। इसके अलावा समय माता मन्दिर के सुन्दरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके अलावा कई अन्य धार्मिक स्थलों को विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इन आधा दर्जन परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने के साथ ही पर्यटन के विकास को और गति मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।