नौकरानी को घर से निकाल रही थी पत्नी, व्यापारी ने चलाई गोली, बेटा के पैर में लगी
- प्रयागराज में राजरूपपुर की मौसम विहार कॉलोनी में शनिवार को पारिवारिक विवाद के बाद दवा व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली बड़े बेटे के पैर में लगी। वह घायल हो गया। उसे धूमनगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रयागराज में राजरूपपुर की मौसम विहार कॉलोनी में शनिवार को पारिवारिक विवाद के बाद दवा व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली बड़े बेटे के पैर में लगी। वह घायल हो गया। उसे धूमनगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। धूमनगंज पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया। वहीं, लाइसेंसी पिस्टल को भी कब्जे में ले लिया। देर रात तक इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धूमनगंज पुलिस ने बताया कि दवा व्यापारी विवेक दुआ का पारिवारिक विवाद चल रहा है। वह परिवार से अलग राजरूपपुर स्थित एक किराए के फ्लैट में में छोटे छोटे बेटे बेटे के साथ रहता रहता है। उनकी पत्नी, बड़ा बेटा और बेटी कॉलिंदीपुरम स्थित मौसम विहार कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार को दवा व्यवसायी की पत्नी, बेटा, बेटी व अन्य रिश्तेदारों को लेकर फ्लैट में पहुंची। वहां पर नौकरानी को घर से निकालने लगीं, जिसके बाद विवाद हुआ। आरोप है कि इसी बीच दवा व्यापारी विवेक दुआ के साथ मारपीट की नौबत आ गई। परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया।
वहीं दरवाजे के पास उनका बड़ा बेटा 21 वर्षीय अंश दुआ खड़ा था। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि विवेक दुआ ने कमरे के अंदर से लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली दरवाजे को भेदती हुई उसके बेटे अंश के पैर में जा लगी। इस बारे में जानकारी देते हुए धूमनगंज के थाना प्रभारी, अमर नाथ राय ने कहा कि आरोपी दवा व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद सामने आया है।