Strict Action Against Drunk Driving and Traffic Violations in Bageshwar यातायात के नियमों का अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsStrict Action Against Drunk Driving and Traffic Violations in Bageshwar

यातायात के नियमों का अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं

बागेश्वर। अराजक तत्वों, मनचलों पर लगाम लगाने व ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों की अब खैर नही। शराब के नशे में वाहन चलाना चालक को भारी पड़ गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरThu, 24 April 2025 04:53 PM
share Share
Follow Us on
यातायात के नियमों का अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं

बागेश्वर, संवाददाता। अराजक तत्वों, मनचलों पर लगाम लगाने व ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों की अब खैर नही। शराब के नशे में वाहन चलाना चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई। ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाना व हुड़दंग मचाना इन सभी प्रकार के मामलों में कुल 54 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बैजनाथ पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर पंकज सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी बंतोली का चालान किया। कोतवाली पुलिस ने राहुल कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ज्वाला देवी वार्ड के पास गोमती पुल के पास को शराब के नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार किया। 185 एमवी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।