15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
गैरसैंण पुलिस ने मोबाइल फोन से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी सुरेंद्र सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया। मनवर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुरेंद्र ने उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर की थी।...

मोबाइल फोन से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गैरसैंण पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी का आरोपी एक साथ से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया 6 जून 2024 को मनवर सिंह निवासी गैरसैंण ने थाना गैरसैंण में एक लिखित तहरीर देकर बताया था कि उन्हें तकनीकी जानकारी कम होने के कारण वह अक्सर अपने मोबाइल से धनराशि हस्तांतरित करने के लिए सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सारिंग गांव, बच्छुवाबाण, गैरसैंण को मोबाइल देते थे। पर जब उन्होंने अपनी पासबुक प्रिंट करवाई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पासबुक के अनुसार, सुरेंद्र सिंह ने उनके खाते से अलग-अलग खातों में करीब 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। पुलिस ने बताया इस गंभीर शिकायत के आधार पर थाना गैरसैंण ने तत्काल विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी सुरेंद्र सिंह लगातार फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के आदेशा पर आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने सर्विलांस की सहायता से आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाना शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र सिंह को आखिरकार राजधानी दिल्ली के सफदरजंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।