भीमताल में फायर स्टेशन की घोषणा पर सीएम का आभार जताया
भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फायर स्टेशन खोलने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि यहां अग्निशामक सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है,...

भीमताल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर भीमताल में फायर स्टेशन खोलने की घोषणा पर उनका आभार व्यक्त किया है। सोमवार को तिकोनिया चौराहे पर एकत्रित भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण किया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल में फायर स्टेशन की अत्यधिक जरूरत है। यहां होटल, गेस्ट हाउस, सिडकुल में लगे उद्योग हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभी भीमताल में आग लगने पर बाहर से अग्निशमन वाहन बुलाना पड़ता है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, अनिल चनौतिया, पंकज जोशी, प्रदीप पाठक, संदीप पांडे, पंकज उप्रेती, मदन गिरी, दीपक चैनल, घनश्याम पांडे, शिप्रा जोशी, आरती आर्य, अरुण कांडपाल, देव सिंह, भुवन जोशी, गोविंद कार्की, आशु पाठक आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।