Kumaon Mandal Development Corporation s Third Team of Adi Kailash Journey Reaches Pithoragarh आदि कैलास यात्रा का तीसरा दल पहुंचा पिथौरागढ़, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsKumaon Mandal Development Corporation s Third Team of Adi Kailash Journey Reaches Pithoragarh

आदि कैलास यात्रा का तीसरा दल पहुंचा पिथौरागढ़

हल्द्वानी के कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित आदि कैलास यात्रा का तीसरा दल शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। दल में 15 यात्री शामिल हैं, जिनमें 6 पुरुष और 9 महिलाएं हैं। यह दल गुंजी के लिए रवाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 23 May 2025 12:22 PM
share Share
Follow Us on
आदि कैलास यात्रा का तीसरा दल पहुंचा पिथौरागढ़

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलास यात्रा का तीसरा दल शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। यहां से आज दल गुंजी को गुंजी को प्रस्थान करेगा। बीते गुरुवार को यह दल हल्द्वानी लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में यात्रियों को सुबह जलपान कराने के बाद भीमताल के लिए रवाना हुआ था। निगम के एमडी विनीत तोमर ने बताया कि तीसरे दल में कुल 15 यात्री रवाना हुए हैं। इनमें 6 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। बताया कि उन्होंने बताया अभी तक दो दल आदि कैलास की यात्रा कर चुके हैं। गुरुवार को रवाना हुए दल में पश्चिम बंगाल से सात, उत्तर प्रदेश से चार, पंजाब से दो और दिल्ली से दो यात्री शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।