विवाह समारोह से लौट रहे दो युवकों से मारपीट
शुक्रवार की शाम ग्राम बरहैनी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो युवक घायल हो गये। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में

बाजपुर, संवाददाता। ग्राम बरहैनी में शुक्रवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो युवक घायल हो गये। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, उनका उपचार किया गया। ग्राम बरहैनी निवासी इलियास और अजय बाइक पर एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। नई सड़क चौराहे पर कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया। उनके साथ मारपीट कर दी जिसमें यह दोनों घायल हो गए। इलियास ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसने प्रेम विवाह किया था जिससे उसका ससुराल पक्ष उससे नाराज चल रहा था तथा उसको मारने पीटने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि आज भी उन्हीं लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। सूचना के बाद बरहैनी पुलिस मौके पर पहुंची।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।