BJP Youth Wing Protests Against Sonia and Rahul Gandhi Burns Effigy Over National Herald Case भाजयुमो ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस को घेरा, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsBJP Youth Wing Protests Against Sonia and Rahul Gandhi Burns Effigy Over National Herald Case

भाजयुमो ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस को घेरा

भाजयुमो ने पिथौरागढ़ में नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ कांग्रेस के सड़कों पर उतरने के आदेश को बौखलाहट बताया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Fri, 18 April 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
भाजयुमो ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस को घेरा

पिथौरागढ़। भाजयुमो ने नेशनल हेराल्ड मामले में सांसद सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला फूंका। उन्होंने ईडी के खिलाफ कांग्रेस के सड़कों पर उतरने के फरमान को बौखलाहट करार दिया। शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज पंत व जिलाध्यक्ष हरीश रावत ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि नेशनल हेराल्ड की आड़ में कांग्रेस ने बड़ी वित्तीय अनियमितताएं की हैं। पुतला जलाने वालों में जिला महामंत्री सूरज गिरी, उपाध्यक्ष दीपक लोहिया, कमल, सचिन, नीतेश, सूरज, रोहन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।