Nature s Relief Expected as Cloud Cover Appears Over Pithoragarh Amid Rising Forest Fires सुलगते जंगलों की मौसम पर टिकी नजर, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsNature s Relief Expected as Cloud Cover Appears Over Pithoragarh Amid Rising Forest Fires

सुलगते जंगलों की मौसम पर टिकी नजर

हालांकि शाम तक भी बारिश देखने को नहीं मिली। बादल छाने से जरूर तापमान में कुछ गिरावट आई है। सीमांत में इन दिनों लगातार वनों में आग की घटनाएं सामने आ र

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 27 April 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
सुलगते जंगलों की मौसम पर टिकी नजर

पिथौरागढ़। सीमांत में बढ़ती गर्मी के बीच जलते जंगलों को अब कुदरत से राहत की उम्मीद है। रविवार को यहां मौसम ने करवट बदली है। जिला मुख्यालय से मुनस्यारी, धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि शाम तक भी बारिश देखने को नहीं मिली। बादल छाने से जरूर तापमान में कुछ गिरावट आई है। सीमांत में इन दिनों लगातार वनों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते चार से पांच दिनों में ही वनाग्नि की दस से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वनाग्नि की सबसे अधिक घटनाएं झूलाघाट, अस्कोट और थल से लगे जंगलों में देखने को मिल रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।