New Doiwala Municipality Head Narender Singh Negi Promises Quick Solutions to Ward 1 Issues पालिकाध्यक्ष ने सुनीं जनता की समस्याएं, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsNew Doiwala Municipality Head Narender Singh Negi Promises Quick Solutions to Ward 1 Issues

पालिकाध्यक्ष ने सुनीं जनता की समस्याएं

नगर पालिका डोईवाला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने वार्ड एक का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। जनता ने बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषTue, 25 March 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
पालिकाध्यक्ष ने सुनीं जनता की समस्याएं

नगर पालिका डोईवाला के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने वार्ड एक का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सुना और जल्द समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। मंगलवार को नगर पालिका डोईवाला के वार्ड एक का नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने निरीक्षण किया। उन्होंने जनता के बीच जाकर समस्याएं जानी। क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष को बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं से अवगत कराया। बद्री केदार समिति की पूर्व सदस्य चंद्रकला ध्यानी ने कहा कि वार्ड में कुछ सड़कें जर्जर हो चुकी है। कई जगहों पर पेयजल लाइन लीकेज होने की वजह से पेयजल समस्या है। उन्होंने वार्ड की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जन सेवा मेरे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। मौके पर रेखा कौशल, भरत सिंह रावत, राज गुप्ता, प्रीति शर्मा, चैत सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।