चार किसानों के नलकूपों से तांबे का तार चुराया
लक्सर, संवाददाता। किसानों के खेतों में लगे चार नलकूपों से मंगलवार रात को चोरों ने तांबे का तार चोरी कर लिया। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित किसानों की तहरी

किसानों के खेतों में लगे चार नलकूपों से मंगलवार रात को चोरों ने तांबे का तार चोरी कर लिया। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित किसानों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करणपुर निवासी किसान सरदार सिंह, सिताबसिंह, अशोक कुमार और शेर सिंह ने बताया कि किसी ने मंगलवार रात को उनके नलकूपों से मोटर खोली और उनके भीतर लगा तांबे का कीमती तार काटकर ले गए। सुबह को खेत में जाने पर किसानों को इसका पता चला। उन्होंने पहले खुद ही इधर-उधर सामान की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।