Dr Jagdish Pant Kumud s Book on Buxa Tribe Launched at Kumaun University डॉ. कुमुद की पुस्तक 'बुक्सा जनजाति: भाषा और साहित्य' का विमोचन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsDr Jagdish Pant Kumud s Book on Buxa Tribe Launched at Kumaun University

डॉ. कुमुद की पुस्तक 'बुक्सा जनजाति: भाषा और साहित्य' का विमोचन

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकरपुर के फार्मेसी अधिकारी डॉ. जगदीश पन्त कुमुद की नई पुस्तक 'भाषा और साहित्य' का लोकार्पण कुमाऊं विवि के कुलपति दीवान सिंह रावत द्वारा किया गया। यह पुस्तक बुक्सा जनजाति पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 8 April 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. कुमुद की पुस्तक 'बुक्सा जनजाति: भाषा और साहित्य' का विमोचन

खटीमा, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकरपुर में सेवारत फार्मेसी अधिकारी व साहित्यकार डॉ. जगदीश पन्त कुमुद की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक उत्तराखंड की बुक्सा जनजाति 'भाषा और साहित्य' का लोकार्पण कुमाऊं विवि के कुलपति को दीवान सिंह रावत ने किया। उत्कृ‌ष्ट लेखन के लिए पन्त को सम्मानित भी किया गया । सात अप्रैल को महिला अध्ययन केन्द्र कुमाऊं विवि के सभागार नैनीताल में जनजातीय संस्कृति पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में साहित्यकार डॉ. जगदीश पन्त कुमुद द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण हुआ। मुख्य रूप से अल्मोडा विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश राजेश टंडन, दिल्ली विवि की प्रो. पिंकी शर्मा, महिला अध्यापन केन्द्र की निदेशक प्रो. नीता बोरा, डॉ. किरन तिवारी आदि मौजूद रहे। डॉ. पन्त ने बताया कि यह पुस्तक विगत कई वर्षों से बुक्सा जनजाति पर उनके द्वारा किए गए सर्वेक्षण व शोध का परिणाम है जो बुक्सा जनजाति के साहित्य को संरक्षित करने का कार्य तो करेगी। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक, प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, डॉ. महेन्द्र प्रताप पाण्डे नन्द, हेमा जोशी, दीपक फुलेरा अदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।