Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice Arrests Drug Suspect with 8 20 Grams of Smack in Kichha
पुलभट्टा पुलिस ने 8.20 ग्राम स्मैक संग आरोपी पकड़ा
किच्छा में पुलिस ने 8.20 ग्राम स्मैक (हेरोईन) के साथ एक आरोपी मो. आरिफ को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 22 May 2025 11:55 AM

किच्छा। पुलिस ने 8.20 ग्राम स्मैक (हेरोईन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते बुधवार को पुलभट्टा पुलिस सिरौली रेलवे फाटक पर चैंकिग कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस सख्ती दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.20 ग्राम स्मैक (हेरोईन) बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मो. आरिफ पुत्र मो. इस्लाम निवासी वार्ड 18 सिरौली कलां बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।