बढ़ते अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग
रुद्रपुर में बढ़ते अपराध, सड़क दुर्घटनाओं और नशे के कारोबार के खिलाफ आप के पूर्व नगर अध्यक्ष सतपाल सिंह ठुकराल का धरना गांधी पार्क में जारी है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, ताकि शहर में...

रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में बढ़ते अपराधों, बढ़ती सड़क दुर्घटना और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर आप के पूर्व नगर अध्यक्ष और समाजसेवी सतपाल सिंह ठुकराल का सांकेतिक धरना गांधी पार्क में दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने प्रशासन से शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क दुर्घनाओं में बढ़ी है। दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में नशे का करोबार तेजी से बढ़ रहा है।
नशे ने नौजवानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उन्होंने प्रशासन से नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग। इस मौके पर महेंद्र सिंह, जितेंद्र, सोना सिंह, गुरविंदर गावा, मंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।