Rudrapur New Executive Committee Formed for Public Works Department Ministerial Association मोहन सिंह राठौर बने मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur New Executive Committee Formed for Public Works Department Ministerial Association

मोहन सिंह राठौर बने मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष

रुद्रपुर में लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इस अधिवेशन में मोहन सिंह राठौर को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने 21 मत प्राप्त किए। अन्य पदों पर भी निर्वाचित सदस्यों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 24 April 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
मोहन सिंह राठौर बने मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष

रुद्रपुर, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को हुआ। इसमें सर्वसम्मति व मतदान के जरिये नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मोहन सिंह राठौर को अध्यक्ष चुना गया। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में मोहन सिंह राठौर ने 21 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी तेज सिंह मेहरा को 13 और राजू जोशी को 10 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर मो. हासिम, उपाध्यक्ष पद पर आनंद बल्लभ पंत, कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह रावत और सम्प्रेक्षक पद पर मुकुल भटनागर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता हरीश कुमार रहे। इस दौरान अधिशासी अभियंता ओमपाल सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश सिंह रावत, प्रांतीय सलाहकार आनंद सिंह पुजारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमाऊं अमित सांगुणी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुमाऊं कंचन आर्या, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पुजारी, नैनीताल अध्यक्ष हयात आर्या, पिथौरागढ़ से सुरेंद्र सौन तथा सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।