Woman Files Assault Case Against Neighbors in Nanakmatta घर में घुसकर धमकाने पर मुकदमा दर्ज, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsWoman Files Assault Case Against Neighbors in Nanakmatta

घर में घुसकर धमकाने पर मुकदमा दर्ज

नानकमत्ता के ग्राम गिधौर की महिला प्रेम कौर ने आरोप लगाया है कि 19 मई को उसके गांव के कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 20 May 2025 02:05 PM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर धमकाने पर मुकदमा दर्ज

नानकमत्ता। ग्राम गिधौर निवासी महिला ने घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेम कौर पत्नी प्रेम सिंह निवासी ग्राम गिधौरने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 19 मई को उसी के गांव के हरजिन्दर सिंह उर्फ लाली पुत्र बग्गा सिंह, छीलों वाई पत्नी बग्गा सिंह,आर्यन सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उसके देवर ग्राम गिधौर निवासी गुरमीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के घर में घुस गये। धमकियां दी। विपक्षियों का कहना था कि उन्होंने बलजीत सिंह को मारपीट कर घायल किया है। प्रेम कौर का लड़का कुलदीप सिंह गिधौर निवासी बलजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह की ईलाज में मदद कर रहा है।

आरोपियों ने कुलदीप को भी जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों का अपराधिक इतिहास है जिससे कुलदीप को जान-माल का खतरा है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।