Students of Library Science Visit Uttarakhand University s Central Library for Educational Tour छात्रों ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया , Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsStudents of Library Science Visit Uttarakhand University s Central Library for Educational Tour

छात्रों ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया

साहिया, संवाददाता।र महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पीजी कॉलेज के लाइब्रेरी साइंस (बीलिब) के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को प्रेमनगर स्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 5 April 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
छात्रों ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया

सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पीजी कॉलेज के लाइब्रेरी साइंस (बीलिब) के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को प्रेमनगर स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय की सेंटर लाइब्रेरी का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने पुस्तकालय विज्ञान से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की, जिसमें पुस्तकों का वर्गीकरण, सूचीकरण, आदान-प्रदान की प्रक्रिया, निधानियों का प्रबंधन तथा पुस्तकों को विभिन्न श्रेणियों में व्यवस्थित रखने जैसे विषय शामिल थे। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रामवीर तनवर ने विद्यार्थियों को बताया कि पुस्तकें जीवन की सच्ची दोस्त होती हैं और पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट के इस युग में भी पुस्तकालय की प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने छात्रों को पुस्तकालय प्रबंधन में प्रयुक्त सॉफ्टवेयर और बारकोड प्रणाली से पुस्तक आदान-प्रदान की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। विद्यार्थियों को पुस्तकालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी करवाया गया। इस दौरान पूनम चौहान, रितिक तोमर, विवेक चौहान, शुभम किशोर, प्रांजल चौहान, निकिता, कविता, नीतू, निशा, रिया, कपिल, रविना आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।