Defender prices to drop by 50 percent? How India UK FTA will affect prices, check all details 50% सस्ते में मिलेगी लैंड रोवर डिफेंडर SUV? जानिए भारत-यूके डील की सच्चाई, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Defender prices to drop by 50 percent? How India UK FTA will affect prices, check all details

50% सस्ते में मिलेगी लैंड रोवर डिफेंडर SUV? जानिए भारत-यूके डील की सच्चाई

क्या वाकई लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) 50% सस्ती हो जाएगी। हाल ही में भारत और ब्रिटेन के बीच एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हुआ है। आइए जानते हैं कि इसका कितना असर

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 19 May 2025 08:48 PM
share Share
Follow Us on
50% सस्ते में मिलेगी लैंड रोवर डिफेंडर SUV? जानिए भारत-यूके डील की सच्चाई

इंटरनेट पर इन दिनों एक चर्चा तेज है कि लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) की कीमत अब 50% तक घट जाएगी। लेकिन, क्या इसमें सच्चाई है या सिर्फ अफवाह? हाल ही में भारत और ब्रिटेन के बीच एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हुआ है। इसके तहत कुछ प्रोडक्ट्स पर लगने वाला भारी टैक्स, जो अब तक 100% से भी ज्यादा था, अब सिर्फ 10% तक लाया जाएगा। इस खबर ने लग्जरी कार खरीदारों में उम्मीद जगा दी कि Defender जैसी महंगी SUVs अब आधे दाम में मिलेंगी। लेकिन रुकिए! असलियत थोड़ी अलग है। आइए इस पूरे मामले को आसान भाषा में जानते हैं।

ये भी पढ़ें:क्रेटा, विटारा को टक्कर देने मारुति ला रही ये धांसू SUV, जानिए इसकी खासियत

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maserati Grecale

Maserati Grecale

₹ 1.31 - 2.05 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Macan

Porsche Macan

₹ 96.05 लाख - 1.53 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maserati Levante

Maserati Levante

₹ 1.5 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLS

Mercedes-Benz GLS

₹ 1.32 - 1.37 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Cayenne

Porsche Cayenne

₹ 1.42 - 2 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q8

Audi Q8

₹ 1.17 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

डिफेंडर पर क्यों नहीं पड़ेगा असर?

लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) को स्लोवाकिया (यूरोप का एक देश) में बनाया जाता है, न कि ब्रिटेन में बनाया जाता है। भारत-यूके FTA के तहत सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट्स को टैक्स छूट मिलेगी, जो या तो भारत में या फिर ब्रिटेन में बनाए गए हों। इसीलिए, डिफेंडर (Defender) इस डील में कवर नहीं होती और इस पर कोई टैक्स कटौती नहीं होगी।

लैंड रोवर डिफेंडर डिफेंडर (Defender) की कीमतें वैसी की वैसी रहेंगी। फिलहाल, इसकी कीमत 1.05 करोड़ से शुरू होकर 2.79 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

क्या कभी सस्ती होगी डिफेंडर?

JLR (Jaguar Land Rover) के CFO रिचर्ड मोलिन्यू ने हाल ही में बताया कि कंपनी भारत में डिफेंडर (Defender) की स्थानीय असेम्बली शुरू करने की योजना बना रही है। इसका मतलब है कि अगर यह SUV भारत में असेंबल होने लगे, तो इसकी कीमतों में 20% तक की कटौती हो सकती है। इसकी कीमत 1.05 करोड़ से घटकर शुरुआती कीमत 85 लाख रुपये तक जा सकती है। लेकिन, अभी तक कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

स्थानीय असेंबली के फायदे क्या हैं?

कम कीमतें: इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगती, जिससे ग्राहक को सस्ती कार मिलती है।

फास्ट डिलीवरी: कार बाहर से मंगवाने का इंतजार नहीं करना पड़ता।

स्थानीय रोजगार: भारतीय वेंडर्स, सप्लायर्स और मजदूरों को फायदा होता है।

कम फॉरेन करेंसी रिस्क: डॉलर या यूरो की कीमत बढ़े तो भी कीमत पर असर कम होता है।

JLR की बिक्री में बूम

FY2025 में JLR ने 6,183 यूनिट्स बेचीं, जो भारत में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। डिफेंडर (Defender) की बिक्री में 90% की बढ़ोतरी देखी गई। रेंज रोवर (Range Rover) और रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) में भी क्रमशः 72% और 42% की ग्रोथ आई। JLR अब भारत की तीसरी सबसे बड़ी लग्जरी कार कंपनी बन गई है। मर्सिडीज (Mercedes) और BMW के बाद Audi अब चौथे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें:मारुति की ये 3 कारों पर खर्च करें पैसा, आपकी फैमिली के लिए पूरी तरह सेफ

सस्ती डिफेंडर (Defender) एक सपना ही नहीं है, लेकिन थोड़ा इंतजार जरूरी है।भारत-यूके FTA से फिलहाल डिफेंडर (Defender) को सीधा फायदा नहीं मिल रहा, क्योंकि यह यूके में नहीं बनती। लेकिन, अगर JLR इसे भारत में असेम्बल करना शुरू करता है, तो यह 20% तक सस्ती हो सकती है। 50% कीमत गिरने की बात अभी सिर्फ अफवाह है। लेकिन हां, फ्यूचर में डिफेंडर (Defender) को खरीदना थोड़ा और आसान जरूर हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।