Mahindra XUV700 gets two new colour options महिंद्रा की ये SUV 2 लाख घरों तक पहुंची, कंपनी ने खुश होकर ग्राहकों को दिया ये सरप्राइज; लेने से पहले जान लो, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra XUV700 gets two new colour options

महिंद्रा की ये SUV 2 लाख घरों तक पहुंची, कंपनी ने खुश होकर ग्राहकों को दिया ये सरप्राइज; लेने से पहले जान लो

  • महिंद्रा के लिए XUV700 उसकी मोस्ट पॉपुलर SUV बनकर सामने आई है। हाल ही में कंपनी इसकी 2 लाख यूनिट पार कर चुकी है। इसकी डिमांड का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसके कुछ वैरिएंट पर 365 दिन का भी वेटिंग पीरियड है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 June 2024 01:59 PM
share Share
Follow Us on
महिंद्रा की ये SUV 2 लाख घरों तक पहुंची, कंपनी ने खुश होकर ग्राहकों को दिया ये सरप्राइज; लेने से पहले जान लो

महिंद्रा के लिए XUV700 उसकी मोस्ट पॉपुलर SUV बनकर सामने आई है। हाल ही में कंपनी इसकी 2 लाख यूनिट पार कर चुकी है। इसकी डिमांड का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसके कुछ वैरिएंट पर 365 दिन का भी वेटिंग पीरियड है। ऐसे में कंपनी ने इसकी सेल्स को बढ़ाने के लिए नए कलर ऑप्शन जोड़े हैं। इसे अब दो नए कलर डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सिएना में भी खरीद पाएंगे। कंपनी ने इन नए कलर ऑप्शन को 2 लाख यूनिट का प्रोडक्शन पूरा होने के मौके पर लॉन्च किया है।

महिंद्रा XUV700 को अब कुल मिलाकर 9 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें अब मिडनाइट ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट, डैजलिंग सिल्वर, रेड रेज, इलेक्ट्रिक ब्लू, नेपोली ब्लैक, मैट ब्लेज रेड, डीप फॉरेस्ट (न्यू) और बर्न्ट सिएना (न्यू) शामिल हैं। XUV700 के कुछ नए वैरिएंट पेश किए हैं जिनमें AX5 सेलेक्ट और एक नया एंट्री-लेवल 7-सीटर MX वैरिएंट शामिल है। इसके अलावा, MX वैरिएंट जल्द ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ एंट्री को तैयार है। वर्तमान में यह केवल पेट्रोल और डीजल वर्जन में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें:स्विफ्ट ने कर दिया बड़ा खेला! 30 लाख घरों तक पहुंच बना दिया रिकॉर्ड

महिंद्रा XUV700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा XUV700 के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।

ये भी पढ़ें:4.27 लाख वाली मारुति कार हो गई टैक्स फ्री, ग्राहकों को मिल रहा 1.10 लाख का फायदा

XUV700 में के फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलाइट्स मिलते हैं। इसमें रियर वाइपर, डिफॉगर और डोर और बूट-लिड सुविधाओं के लिए अनलॉक दिया है। कार में LED टर्न इंडिकेटर दिए हैं। इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है। टॉप स्पेक में स्टार्ट स्टॉप फंक्शन भी मिलता है।

अब बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री भी है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।