देश की नंबर-1 सेडान को खरीदना हुआ महंगा, मारुति ने इतने रुपए बढ़ा दी कीमत; देखें नई प्राइस लिस्ट
- मारुति सुजुकी इंडिया की ऑल न्यू पॉपुलर सेडान डिजायर खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने डिजायर के लगभग सभी वैरिएंट की कीमतों इजाफा किया है। यानी इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट के साथ CNG मॉडल को खरीदने के लिए भी अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

मारुति सुजुकी इंडिया की ऑल न्यू पॉपुलर सेडान डिजायर खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने डिजायर के लगभग सभी वैरिएंट की कीमतों इजाफा किया है। यानी इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट के साथ CNG मॉडल को खरीदने के लिए भी अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। डिजायर की कीमत में 1.21% या 10,000 रुपए तक का इजाफा किया गया है। डिजायर मारुति के साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है। ये पिछले महीने यानी जनवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में 9वें नंबर पर रही। चलिए एक बार डिजायर की अपडेट प्राइस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
मारुति डिजायर की नई कीमतें फरवरी 2025 | |||
1.2-लीटर पेट्रोल-मैनुअल | |||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
LXI | ₹6,79,000 | ₹6,83,999 | ₹4,999 |
VXI | ₹7,79,000 | ₹7,84,000 | ₹5,000 |
ZXI | ₹8,89,000 | ₹8,94,000 | ₹5,000 |
ZXI Plus | ₹9,69,000 | ₹9,69,000 | नो चेंज |
मारुति डिजायर की नई कीमतें फरवरी 2025 | |||
1.2-लीटर पेट्रोल-ऑटोमैटिक | |||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
VXI | ₹8,24,000 | ₹8,34,000 | ₹10,000 |
ZXI | ₹9,34,000 | ₹9,44,000 | ₹10,000 |
ZXI Plus | ₹10,14,000 | ₹10,19,000 | ₹5,000 |
मारुति डिजायर की नई कीमतें फरवरी 2025 | |||
1.2-लीटर CNG-मैनुअल | |||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
VXI | ₹8,74,000 | ₹8,79,000 | ₹5,000 |
ZXI | ₹9,84,000 | ₹9,89,000 | ₹5,000 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.79 - 10.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 8 - 10.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6.54 - 9.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
नई डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। हालांकि, इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं।
डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।
नई डिजायर में स्विफ्ट से लिया गया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।