जगदीशपुर में भूमि विवाद में हुई झड़प, पहुंची पुलिस
जगदीशपुर के शिवरही मठिया में सुखल राम और शम्भू राम के बीच फसल काटने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मामला अदालत...

जगदीशपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिवरही मठिया मे सुखल राम डीलर व शम्भू राम, विजय राम, नथु राम आदि फसल काटने को लेकर बुधवार को आमने-सामने हो गए। जिससे दोनों पक्ष के बीच झड़प होने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची इसके बाद भी लोग झड़प करते रहे। स्थिति बिगड़ते देख 112 की पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट विचाराधीन है। बावजूद शम्भू राम व उसके समर्थक मक्का काटने पहुंच गए, जिसपर सुखल राम के लड़कों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गया।
पुलिस मौके से एक को हिरासत लिया है। दोनों पक्ष को कागजात लेकर थाने में शनिवार को जनता दरबार में बुलाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।