कांग्रेस ने पहलगाम में कायराना हमले की निंदा की
गढ़हरा में भारतीय युवा कांग्रेस ने चिंतन सभा का आयोजन किया। इस सभा में नेताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे इंसानियत पर हमला बताया और कहा कि देश में...

गढ़हरा(बरौनी)। भारतीय युवा कांग्रेस बेगूसराय जिला के पदाधिकारियों ने बुधवार को गढ़हरा में चिंतन सभा का आयोजन किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक रामाश्रय चौहान, बेगूसराय जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व अध्यक्ष अनुपम कुमार अन्नू ,सोनू कुमार दिनकर, राम अनुग्रह शर्मा आदि ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों हुए कायराना हमले की निंदा की। नेताओं ने कहा कि यह इंसानियत पर हमला है। आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। कहा कि जब जब चुनाव की आहट आती है। तब-तब इस तरह के हमले से देश पर इंसानियत के खतरे बढ़ते हैं। आम लोगों में भय का खौफ पैदा होता है। इसके बाद इसे राजनीति का मुद्दा बनाया जाता है। देश की जनता की संवेदनाओं को कुचल दिया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।