पुलिस पर हमला करने के मामले में 7 गिरफ्तार
छबिलापुर में युवक की मौत के बाद हुआ था हंगामा पुलिस पर हमला करने के मामले में 7 गिरफ्तारपुलिस पर हमला करने के मामले में 7 गिरफ्तार

छबिलापुर में युवक की मौत के बाद हुआ था हंगामा राजगीर, निज संवाददाता। छबिलापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा किया था। लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस के दो वाहनों को रोड़ेबाजी कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने अन्य आरोपितों की गिरफतारी के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लोगों ने अंडवस मोड़ के पास सड़क जाम कर दी थी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, कुछ लोग ईंट-पत्थर लेकर दौड़े और पुलिस पर हमला कर दिया।
जवानों से हाथापाई व गाली-गलौज की। पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जवानों से हथियार छीनने का प्रयास किया गया। सड़क किनारे लगे सरकारी बोर्ड व अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। यूथ गेम्स में शामिल होने जा रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। उनकी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई। लोगों की मदद से 14 लोगों की पहचान की गयी। इनमें से 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें छबिलापुर निवासी सुदामा कुमार उर्फ सुदामा यादव, नीरज यादव, राजेश यादव, नगीना यादव, शैलेन्द्र कुमार भारती उर्फ पिंटू, धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धनंजय कुमार और धीरेन्द्र प्रसाद शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।