Women Empowerment BJP s Women Front Invites Participation for PM Modi s Historical Rally in Darbhanga सभा में हजारों महिलाएं होंगी शामिल : धर्मशीला, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsWomen Empowerment BJP s Women Front Invites Participation for PM Modi s Historical Rally in Darbhanga

सभा में हजारों महिलाएं होंगी शामिल : धर्मशीला

दरभंगा में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सपना भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की सभा के लिए महिलाओं को आमंत्रण पत्र दिया। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाWed, 23 April 2025 01:29 AM
share Share
Follow Us on
सभा में हजारों महिलाएं होंगी शामिल : धर्मशीला

दरभंगा। दरभंगा जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना भारती की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जन भागीदारी सुनश्चिति करने के लिए मंगलवार को महिलाओं को आमंत्रण पत्र दिया। साथ ही दूब व अक्षत से उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी की जनसभा में दरभंगा से हजारों की संख्या में महिलाएं जाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पारित होना हम सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री की यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। उनके मिथिला आगमन से संपूर्ण मिथिला क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदत्यि नारायण चौधरी मन्ना, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मीना झा, अनिता कुमारी, जयंती झा, किरण मश्रिा, श्वेता नीति, ललिता देवी, तारा देवी, रागिनी देवी, जूली देवी, कुसुम देवी, मीरा देवी, रेखा देवी, उमा देवी आदि थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।