लूटे गए मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार
उचकागांव7 थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व लूटे गए मोबाइल के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी रामविदेश कुमार से मोबाइल लूटने के दौरान बाइक पर था। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 4 May 2025 12:02 AM

उचकागांव7 थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर अंडरपास के समीप एक माह पूर्व बदमाशों द्वारा लूटे गए मोबाइल के साथ एक आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव निवासी रामविदेश कुमार 27 मार्च की रात बाइक पर सवार होकर मीरगंज से वापस अपने घर आ रहे थे। इस दौरान आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपित की बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपित थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला का रौशन कुमार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।