Fraud in Marriage Arrangement Girl s Family Duped of 18 Lakh Rupees धोखे से रिश्ता तय करने पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFraud in Marriage Arrangement Girl s Family Duped of 18 Lakh Rupees

धोखे से रिश्ता तय करने पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

गोरौल, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में शादी के नाम पर ठगी का शिकार बना लड़की पक्ष के लोग। इस मामले में गांव के ही महेश कुमार ने गोरौल थाने में दर्ज कराये प्राथमिकी में बताया है कि उसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरTue, 20 May 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
धोखे से रिश्ता तय करने पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

गोरौल, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में शादी के नाम पर ठगी का शिकार बना लड़की पक्ष के लोग। इस मामले में गांव के ही महेश कुमार ने गोरौल थाने में दर्ज कराये प्राथमिकी में बताया है कि उसकी पुत्री की शादी करनी थी। जिसको लेकर लड़का तलाश रहा था। इसी क्रम में उसके ग्रामीण सुरेन्द्र भगत ने बताया कि समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव निवासी लक्ष्मण साह का पुत्र राजेश साह है, जो डॉक्टर है, उससे तुम्हारी पुत्री की शादी करा दुंगा। जब महेश ने लक्ष्मण साह के घर जाकर बातचीत किया तो वह अपने पुत्र राजेश की शादी करने को तैयार हो गया और बातचीत भी पक्की हो गई।

इसके बाद उपहार स्वरूप दस लाख रुपया भी दिया गया। इतना ही नहीं देखा सुनी से लेकर अन्य खर्च में भी आठ लाख रुपया और लगा दिया। बीते शनिवार को गोरौल पुलिस द्वारा सूचना मिली कि जिस लड़के से आपने शादी तय किया है, वह पहले से ही शादीशुदा है। दुसरी तरफ बीते रविवार को शादी की तिथि तय थी और एक दिन पहले गोरौल पुलिस द्वारा सूचित किया गया जिसे सुन घर में मायूसी छा गई। शादी की सारी व्यवस्था हो चुकी थी, पंडाल भी सजधज कर तैयार था। पुलिस द्वारा दिये गए सूचना पर हम लोगों ने माधोपुर जाकर जांच पड़ताल किया तो पता चला कि राजेश पहले से ही शादी शुदा था। इस मामले में राजेश कुमार, लक्ष्मण साह, ब्रजेश कुमार, अमरेश कुमार, सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।