Empowering Women Successful Women s Dialogue Programs in Jamui District महिला संवाद में योजनाओं की दी जा रही जानकारी, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsEmpowering Women Successful Women s Dialogue Programs in Jamui District

महिला संवाद में योजनाओं की दी जा रही जानकारी

महिला संवाद में योजनाओं की दी जा रही जानकारी महिला संवाद में योजनाओं की दी जा रही जानकारीमहिला संवाद में योजनाओं की दी जा रही जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईThu, 24 April 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में योजनाओं की दी जा रही जानकारी

महिला संवाद में योजनाओं की दी जा रही जानकारी महिला संवाद में योजनाओं की दी जा रही जानकारी

महिलाओं की समस्याओं एवं आकाँक्षाओं को मोबाइल एप में किया जा रहा है दर्ज

फोटो: 20: कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं

जमुई। कार्यालय संवाददाता

राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम संगठन स्तर पर राज्य के सभी जिलों में महिला संवाद आयोजित किये जा रहे हैं| इसी कड़ी में बुधवार को जमुई जिले में जीविका द्वारा संपोषित कुल 22 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ| जिले में इतनी भीषण गर्मी के वाबजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ| कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और संवाद रथ में चलित विडियो देखकर योजनाओं के बारे में जाना और समझा| कार्यक्रम में पंचायत आयोजन दल के साथ दसों प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में जीविका कर्मी संवाद स्थल पर मौजूद रहे| चकाई प्रखंड के चन्द्रमनडीह पंचायत के योगीडीह गाँव एवं चकाई पंचायत के अंडीडीह गाँव में सुबह के समय पहली पाली में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में 500 से ज्यादा महिलाये शामिल हुई और योजनाओ का लाभ उठाया| योगीडीह गाँव में मुद्रिका देवी, चंचला देवी के अलावा अन्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से पुस्तकालय, पक्की सड़क और नाला, सोलर लाईट बनाने की मांग को उठाया| साथ ही वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन की राशि बढाने की बात कही|

चकाई प्रखंड के प्राची पंचायत के नावाडीह गाँव वार्ड नंबर 4 स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित दूसरी पाली में माँ शीतला ग्राम संगठन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 200 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं| कार्यक्रम की शुरुआत में महिला संवाद के उद्देश्य पर चर्चा की गई| तत्पश्चात 45 मिनट का विडियो दिखाया गया, जिसमें बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वकांक्षी योजनाओं को दिखाया गया| संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार की योजनाओं से समाहित लीफलेट एवं मुख्यमंत्री सन्देश पत्र का वितरण किया गया| इस दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र पढ़कर भी सुनाया गया| बजरंग बली स्वयं सहायता समूह की सचिव ललिता देवी ने बताया कि जीविका से जुड़कर उसे बहुत सारी जानकारी प्राप्त हुई। आज वह न सिर्फ डायटीशियन का कोर्स की है बल्कि हाल ही में वह चकाई प्रखंड ने अपना थेरेपी सेन्टर भी चलाती हैं। वहीं अन्य महिलाओं ने ख़राब सड़क एवं खराब चापाकल के कारण पानी की किल्लत को सामूहिक रूप से उठाया। महिलाओं के द्वारा बताई गई समस्याओं एवं आकाँक्षाओं को नोट कर मोबाइल एप में सम्बंधित कर्मियों के द्वारा दर्ज किया गया, जिसे सम्बन्धित विभाग कब पास भेज जाएगा। उल्लेखनीय है की 18 अप्रैल 2024 से ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा राज्य के सभी जिलों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| जमुई जिले में कुल 1245 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 14 जून तक किया जायेगा| संवाद कार्यक्रम में दौरान बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वकांक्षी योजनाओं,जिसमें महिला के लिए आरक्षण, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति(जीविका), नशामुक्ति अभियान, बाल-विवाह, दहेज़ प्रथा उन्नमूलन अभियान, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना से सम्बंधित जानकारी महिलाओं को विडियो के माध्यम से दी जा रही है| इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य की विकास योजनाओं के नीति निर्धारण में महिलाओं की अपेक्षाओं एवं आकाँक्षाओं को स्थान मिले|

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।