परिसयन विभाग में पानी का आरओ नहीं लगा सका विवि
मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू प्रशासन ने परसियन विभाग में तीन साल से पीने के पानी के लिए आरओ नहीं लगवाया है। लगातार पत्र भेजने के बावजूद, विद्यार्थियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय की...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू प्रशासन अपने परसियन विभाग में तीन साल से पीने के पानी के लिए आरओ नहीं लगवा पा रहा है। इसके लिए विभाग से वर्ष 2023 से 2025 तक लगातार पत्र भेजा जा रहा है। परसियन विभाग में पेयजल नहीं होने से यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी पानी के लिए तरस जाते हैं। विभाग में शौचालय भी नहीं है, जिससे सबसे ज्यादा परेशान छात्राएं हो रही हैं। परसियन विभाग में चार छात्राएं पढ़ती हैं। पानी की व्यवस्था नहीं होने से छात्र दूसरे विभाग में जाकर पानी का इंजजाम करते हैं। विभाग की तरफ से मार्च 2025 में भी विवि प्रशासन को आरओ के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन मई तक विवि से आरओ नहीं लगाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।