Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar CM Nitish Kumar Congratulates Winning Women Candidates in Patna University Students Union Elections
मुख्यमंत्री ने छात्र संघ चुनाव के विजेताओं को दी बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में महिला उम्मीदवारों की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण का एक बड़ा उदाहरण है। इस बार छात्र संघ के तीन महत्वपूर्ण...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 31 March 2025 06:49 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल करने वाली अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी, महासचिव सलोनी राज और कोषाध्यक्ष सौम्या श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छात्र संघ चुनाव में महिला उम्मीदवारों का बेहतर प्रदर्शन महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वह हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। पहली बार पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पांच में से तीन महत्वपूर्ण पदों पर महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।