Chief Minister Nitish Kumar Celebrates Buddha Jayanti with Prayers and Meditation मुख्यमंत्री ने की भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsChief Minister Nitish Kumar Celebrates Buddha Jayanti with Prayers and Meditation

मुख्यमंत्री ने की भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की जयंती पर विशेष कार्यक्रम में पूजा अर्चना की। उन्होंने बोधिवृक्ष और भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेषों की पूजा की, और विश्व शांति एवं...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 12 May 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री ने की भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान बुद्ध की जयंती पर सोमवार को बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। बौद्ध भंते ने उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया के बोधिवृक्ष, आनंद बोधिवृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाये गए बोधिवृक्ष की पूजा अर्चना करायी। मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेषों की पूजा अर्चना, परिक्रमा की और ध्यान किया। इसके अलावा बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के साथ-साथ राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने विपश्यना केंद्र जाकर वहां की सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ध्यान भी किया।

विपश्यना केंद्र के संचालकों ने केंद्र के निर्माण एवं वहां उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, सांसद संजय कुमार झा, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, पटना की महापौर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरबड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश परासर, एसएसपी अवकाश कुमार, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बौद्ध भंते एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग स्थित आवास पहुंचकर बौद्ध शिला तथा बोधिवृक्ष की पूजा अर्चना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।