मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव के पटना डिवीजन में अंबर और ईशान रहे विजेता
मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के पटना डिविजन के फाइनल में सेंट कैरेंस हाई स्कूल के अंबर और ईशान विजेता बने। दूसरे स्थान पर डॉन बास्को एकेडमी के आदित्य और अर्शित रहे। तीसरे स्थान पर एसएस प्लस टू हाई...

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के पटना डिवीजन के फाइनल में सेंट कैरेंस हाई स्कूल का छात्र अंबर और ईशान विजेता रहे। एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर डॉन बास्को एकेडमी के आदित्य धनराज और अर्शित अर्श रहे। वहीं तीसरे स्थान एसएस प्लस टू हाई स्कूल जगदीशपुर भोजपुर के असगर हुसैन और मजहर अली वारसी को मिला। पटना डिविजन फाइनल में पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों के 18 टीम शामिल हुई। मौके पर क्विज मास्टर अनिकेत मिश्रा मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेरा अध्यक्ष आईएएस विवेक कुमार सिंह थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह विद्यार्थी पढ़ाई को गंभीरता से लेते हैं, उसी तरह सह पाठ्यक्रम गतिविधियों को महत्व देना चाहिए। मौके पर वित्त विभाग के विशेष सचिव राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त समीर सौरव, मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव के मुख्य समन्वयक राज नारायण सिंह, एनआईएस प्रशिक्षक अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।
- आज होगा ग्रैंड फिनाले
मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 का ग्रैंड फिनाले गुरुवार यानी 17 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पटना में आयोजित इस ग्रैंड फिनाले में बिहार के सभी प्रमंडलों से आई शीर्ष टीम शामिल होंगी। एक्स्ट्रा-सी पटना के सीओओ अमिताभ रंजन ने बताया कि ज्ञान और खेल का मेल संपूर्ण विकास की नींव है। इसी मकसद से इसका आयोजन किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।