Lightning Strikes During Storm in Parsouni Woman Dies and Girl Injured परसौनी में ठनका गिरने से महिला की मौत, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsLightning Strikes During Storm in Parsouni Woman Dies and Girl Injured

परसौनी में ठनका गिरने से महिला की मौत

परसौनी में बुधवार सुबह आई आंधी-पानी के दौरान ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई और एक 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। मृतका खादिज खातून (36) थी, जो चापाकल पर पानी भर रही थी। घायल बच्ची साबिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीThu, 22 May 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
परसौनी में ठनका गिरने से महिला की मौत

परसौनी। जिले में बुधवार की सुबह आयी आंधी-पानी के बीच ठनका गिरा। इसके चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी। वहीं एक अन्य को आंशीक झटका लगा है। मामला परसौनी थाना क्षेत्र के कठौर पंचायत अंतर्गत सरखौली गांव वार्ड नंबर 01 का है। मृतका की पहचान आलम अंसारी की पत्नि खादिज खातून (36) के रूप में की गयी है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी बच्ची की पहचान अबुलैश अंसारी की पुत्री साबीया खातून (10) के रूप में की गई है। बुधवार की सुबह आंधी-पानी के दौरान करीब 6:30 बजे खादीज चापाकल पर पानी भर रही थी।

वही साबिया पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच तेज गर्जन के साथ बिजली गिरी। बिजली गिरते ही खादिज गिर पड़ी व साबिया बेहोश हो गई। वहीं, खेल रही एक अन्य बच्ची को आंशीक झटका लगा है। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने दोनों को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने खादिज को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची को पीएचसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बच्ची की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना अध्यक्ष ओमपुकार प्रिय, मुखिया दिनेश प्रसाद यादव, अंचल कर्मी घटना स्थल पर मामले की जांच की। सीओ प्रिंस प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी व जिला आपदा विभाग को प्रतिवेदन भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।