it stocks take a beating huge fall in wipro infosys hcl tech and tcs आईटी शेयरों की पिटाई, विप्रो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस में भारी गिरावट, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़it stocks take a beating huge fall in wipro infosys hcl tech and tcs

आईटी शेयरों की पिटाई, विप्रो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस में भारी गिरावट

  • निफ्टी आईटी इंडेक्स बेदम नजर आ रहा है। इसमें 3 फीसद से अधिक की गिरावट है। इसमें शामिल सभी 10 शेयर लाल निशान पर हैं। टेक महिंद्रा में 2.29 पर्सेंट की गिरावट है। एलटीआईएम 3 फीसद से अधिक लुढ़क चुका है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 March 2025 10:36 AM
share Share
Follow Us on
आईटी शेयरों की पिटाई, विप्रो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस में भारी गिरावट

Nifty IT: शेयर मार्केट पर सबसे अधिक दबाव आज आईटी और टेलीकॉम स्टॉक्स की कमजोरी की वजह से दिख रही है। इस इंडेक्स में 2.28 पर्सेंट की गिरावट है। टाटा कम्युनिकेशन को छोड़ इस इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर हैं। वहीं, निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ विप्रो 263.15 रुपये पर आ गया है। इन्फोसिस में 4.78 पर्सेंट और एचसीएल टेक में 3.63 पर्सेंट टूटा है। टीसीएस 2.23 पर्सेंट लुढ़का है।

निफ्टी आईटी इंडेक्स बेदम नजर आ रहा है। इसमें 3 फीसद से अधिक की गिरावट है। इसमें शामिल सभी 10 शेयर लाल निशान पर हैं। टेक महिंद्रा में 2.29 पर्सेंट की गिरावट है। एलटीआईएम 3 फीसद से अधिक लुढ़क चुका है।

ये भी पढ़ें:99% टूटकर 50 पैसे पर पहुंच गया था यह छोटकू शेयर, अब 2800% की आई तूफानी तेजी

आइडिया में 3.81 पर्सेंट का नुकसान

निफ्टी टेलीकॉम आईटी इंडेक्स में शामिल ओरेकल में 2.49 पर्सेंट की गिरावट है।इसी तरह कोफोर्ज के शेयरों में 2.14 पर्सेंट की गिरावट है। सायंट, टाटा एलेक्सी, बीसॉफट, तेजस नेटवर्क और टाटा टेक भी लाल निशान पर हैं। आइडिया में 3.81 पर्सेंट का नुकसान है तो इंडसटॉवर में 3.22 पर्सेंट का। पर्सिस्टेंट 2.83 पर्सेंट टूट चुका है। एलटीटीएस में 2.81 फीसद का नुकसान दिख रहा है। एम्फेसिस में 2.77 पर्सेंट की गिरावट नजर आ रही है। केपीआईटी टेक भी करीब ढाई पर्सेंट लुढ़का है।

सेंसेक्स में भी आईटी स्टॉक्स ही टॉप लूजर

सेंसेक्स में भी आईटी स्टॉक्स ही टॉप लूजर हैं। सुबह की बढ़त गंवाकर सेंसेक्स 46 अंकों के नुकसान के साथ 74055 पर आ गया है। एक समय यह 74392 के लेवल को टच कर चुका था। दूसरी ओर निफ्टी भी 72 अंकों कीगिरावट के साथ 22425 पर आ गया है। निफ्टी 50 आज 22577 पर पहुंचने के बाद 22410 के लेवल तक फिसल गया था।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।