Assam SEBA HSLC Result 2025 releasing soon at sebaonline.org date and time Assam HSLC Result 2025: असम बोर्ड 10th रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Assam SEBA HSLC Result 2025 releasing soon at sebaonline.org date and time

Assam HSLC Result 2025: असम बोर्ड 10th रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • Assam Result 2025 HSLC: असम बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sebaonine.org या resultsassam.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 9 April 2025 04:43 PM
share Share
Follow Us on
Assam HSLC Result 2025: असम बोर्ड 10th रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Assam SEBA HSLC Result 2025: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी किया जाएगा। छात्र अपने SEBA HSLC Result 2025 को आधिकारिक वेबसाइट sebaonine.org या resultsassam.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। असम दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। असम माध्यमिक परीक्षा 2025 (Assam HSLC 2025) रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा।

पिछले वर्ष असम माध्यमिक रिजल्ट यानी कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। पिछले वर्ष लगभग 4.19 लाख छात्रों ने असम 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले वर्ष असम माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट का पासिंग पर्सेंटेज 75.7 प्रतिशत था। अनुराग दोलोई ने असम कक्षा 10वीं परीक्षा में 593 मार्क्स प्राप्त कर टॉप किया था।

Assam Board 10th result 2025: असम 10th रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonine.org या resultsassam.nic.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Assam HSLC exam Result 2025: इन वेबसाइट से रिजल्ट 2025 चेक करें-

sebaonline.org

resultsassam.nic.in

sebaresults.sebaonline.org

10वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन