Bihar Civil Court Clerk PT Result 2025: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट 2025 जारी, 42,397 अभ्यर्थी हुए पास
- Bihar Civil Court Clerk result 2025: बिहार सिविल कोर्ट ने आज, 10 अप्रैल को क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम घोषित किए हैं।

Bihar Civil Court Clerk result 2025 Sarkari Result: बिहार सिविल कोर्ट ने आज, 10 अप्रैल को क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम घोषित किए हैं। कुल 42,397 उम्मीदवारों ने अगले चरण-लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है। माननीय न्यायालय द्वारा अनुमोदित 5 अप्रैल, 2025 की 'केंद्रीकृत चयन और नियुक्ति समिति' के प्रस्ताव के बाद परिणाम घोषित किए गए।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3,325 क्लर्क पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया गया था। जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स परीक्षा पास करने में सफल हुए हैं उन्हें अब लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस लिखित परीक्षा का आयोजन पटना में किया जाएगा। 2374 उम्मीदवारों की ओएमआर शीट अमान्य होने के कारण चेक नहीं हो पाईं। इसके अलावा 5 उम्मीदवारों को अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।
Bihar Civil Court Clerk result 2025: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको Bihar Civil Court Clerk result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
कटऑफ मार्क्स-
जनरल- 70 अंक
जनरल महिला- 61 अंक
ईडब्ल्यूएस- 65 अंक
ईडब्ल्यूएस महिला- 50 अंक
बैकवर्ड क्लास (बीसी)- 67 अंक
बैकवर्ड क्लास (बीसी) महिला- 54 अंक
एक्सट्रीमली बैकवर्ड क्लास (ईबीसी)- 63 अंक
एक्सट्रीमली बैकवर्ड क्लास (ईबीसी) महिला- 48 अंक
एससी- 57 अंक
एससी महिला - 39 अंक
एसटी- 57 अंक
एसटी महिला- 46 अंक
वुमेन ऑफ बैकवर्ड क्लास (WBC) - 50 अंक