Aakash Chopra suggest RCB skipper Rajat Patidar to not captain like Virat Kohli in ipl 2025 विराट कोहली की तरह कप्तानी करने की जरूरत नहीं...आकाश चोपड़ा ने रजत पाटीदार को क्यों दी ऐसी सलाह, जानिए, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Aakash Chopra suggest RCB skipper Rajat Patidar to not captain like Virat Kohli in ipl 2025

विराट कोहली की तरह कप्तानी करने की जरूरत नहीं...आकाश चोपड़ा ने रजत पाटीदार को क्यों दी ऐसी सलाह, जानिए

  • आकाश चोपड़ा ने आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार को सलाह दी है कि उन्हें विराट कोहली की तरह कप्तानी करने की जरूरत नहीं हैं, उन्हें अपना रास्ता खुद बनाना चाहिए।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 March 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
विराट कोहली की तरह कप्तानी करने की जरूरत नहीं...आकाश चोपड़ा ने रजत पाटीदार को क्यों दी ऐसी सलाह, जानिए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी सत्र के लिए रजत पाटीदार को अपना कप्तान नियुक्त किया। पाटीदार दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल टीम ने अपने साथ बरकरार नहीं रखा था। रजत ने पिछले कुछ सीजन टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि अब उनके सामने कैप्टेंसी की बड़ी चुनौती होगी। हालांकि उनके पास विराट कोहली जैसा दिग्गज खिलाड़ी होगा, जोकि भारत और आरसीबी की लंबे समय तक कप्तानी कर चुका है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि रजत पाटीदार के लिए सबसे बड़ा मौका है।

पाटीदार पिछले साल नवंबर 2024 में आईपीएल की बड़ी नीलामी से पहले आरसीबी द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20) तथा विजय हजारे ट्रॉफी (एकदिवसीय) में मध्य प्रदेश की अगुआई करने का अनुभव है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''रजत पाटीदार के लिए सबसे बड़ा मौका है। उनसे आप क्या उम्मीद करेंगे? उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए अच्छा किया, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फाइनल तक ले गए और टीम आपकी तरफ देखती है और कह रहे हैं कि आगे के चार से पांच साल के लिए देख रहे हैं। लेकिन क्या वे वास्तव में इतना निवेश करते हैं? यह सवाल हमेशा बना रहता है।''

ये भी पढ़ें:विराट कोहली-रोहित शर्मा को लगा झटका, BCCI इस नियम में नहीं देगा ढील

उन्होंने आगे कहा, ''उनके पास अच्छे कप्तानों की विरासत है। यह मत सोचिए कि विराट कोहली क्या करते। जब इतने बड़े कद का खिलाड़ी टीम का हिस्सा होता है, तो आप उसकी तरफ देखते हैं। उसने इस टीम की आठ साल कप्तानी भी की है। तो अचानक आपके मन में ख्याल आता है कि विराट इस स्थिति में क्या करते?

उन्होंने आगे कहा, ''अगर आप इस सोच के साथ चलेंगे तो आप पर बहुत दबाव होगा क्योंकि आप कभी भी अपना रास्ता नहीं बना पाएंगे। अपना रास्ता बनाना जरूरी है। विराट कोहली उस टीम का हिस्सा हैं, आपको विराट कोहली की तरह कप्तानी नहीं करनी। तो उसके लिए अवसर हैं। वह वास्तव में इतिहास रच सकता है। अगर वह ऐसा करता है जो आज तक नहीं हुआ है।''

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, RCB vs PBKS, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |