Anil Kapoor Mother Nirmal Kapoor Passes Away at 90 Mumbai Hospital अनिल कपूर की मां का हुआ निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnil Kapoor Mother Nirmal Kapoor Passes Away at 90 Mumbai Hospital

अनिल कपूर की मां का हुआ निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का आज यानी 02 मई को निधन हो गया। वो 90 साल की थीं। अनिल कपूर की मां के जाने से कपूर फैमिली में शोक पसर गया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 May 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
अनिल कपूर की मां का हुआ निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का आज यानी 02 मई को निधन हो गया। निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनके जाने से कपूर खानदान में शोक पसरा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्मल कपूर मुंबई के बीमारी के चलते मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती थीं।

अनिल कपूर के घर पहुंचे बोनी कपूर

निर्मल कपूर ने सितंबर 2024 में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।अनिल कपूर, बोनी कपूर, रीना कपूर और संजय कपूर निर्मल कपूर के बच्चे हैं।अपने बच्चों के साथ-साथ निर्मल कपूर अपने पोते-पोतियों अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, शनाया कपूर जाह्नवी कपूर से भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं। निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए बोनी कपूर, शनाया कपूर, शिखर पहाड़िया, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है।

साल 1955 में हुई थी निर्मल कपूर की शादी

निर्मल कपूर और प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर की शादी साल 1955 में हुई थी। साल 2011 में निर्मल कपूर के पति यानी सुरिंदर कपूर का निधन हो गया था। अनिल कपूर अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी मां की तस्वीरें पोस्ट करके उनके बारे में किस्से सुनाया करते थे। सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली के फैंस भी अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।