Sikandar Actor Salman Khan Posed Behind Bulletproof Glass In Pathani Look On EID 2025 Video Viral ईद पर सलमान खान ने फैंस को दी खास ईदी, पठानी लुक में बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से जोड़े हाथ, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSikandar Actor Salman Khan Posed Behind Bulletproof Glass In Pathani Look On EID 2025 Video Viral

ईद पर सलमान खान ने फैंस को दी खास ईदी, पठानी लुक में बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से जोड़े हाथ

  • आज यानी ईद के खास दिन पर सलमान खान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी में आए। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का पठानी सूट पहना था, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान का वीडियो का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 31 March 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
ईद पर सलमान खान ने फैंस को दी खास ईदी, पठानी लुक में बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से जोड़े हाथ

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ ईद के खास दिन पर दबंग खान अपनी फैमिली के साथ जश्न मनाते नजर आए। हर साल सलमान ईद के दिन अपने फैंस को ईद का तोहफा देने के लिए बालकनी में आते हैं। लेकिन इस बार सिक्योरिटी को देखते हुए किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो बालकनी में फैंस से मिलने के लिए आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सलमान अपने फैंस को निराश कैसे करते। आज यानी ईद के दिन सलमान अपनी बालनकी में आए और पोज दिए।

सलमान ने फैंस को दी ईदी

आज यानी ईद के खास दिन पर सलमान खान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी में आए। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का पठानी सूट पहना था, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे। बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से सलमान ने फैंस को सलाम किया और पैपराजी को अपनी क्यूट भांजी आयत शर्मा के साथ कई सारे पोज दिए। इस दौरान का वीडियो का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ईद पर दिया 'सिकंदर' का तोहफा

सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी फिल्म 'सिकंदर' रिलीज की है। ये फिल्म ईद के एक दिन पहले यानी 30 मार्च को रिलीज हुई है। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें:बिग बॉस के इस विनर को लोगों ने ठहराया था बरखा बिष्ट के तलाक का जिम्मेदार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।